सुपौल: सुपौल के बलवा पुनर्वास में भीषण अग्निकांड, माँ-बेटी जिंदा जलीं, कई घर राख, पुलिस जांच में जुटी
सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के बलवा पुनर्वास गजना चौक वार्ड नंबर 1 में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग प्रमोद पासवान के घर में लगी और लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के तीन से चार घरों को अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमक