गुण्डरदेही: वायरल ऑडियो के बाद अर्जुंदा में सियासी घमासान, विधायक के खिलाफ भाजपाइयों ने पुतला दहन कर ज्ञापन दिया
गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद और अर्जुंदा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी के कथित वायरल ऑडियो के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आइडियो के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्जुंदा बस स्टैंड पर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते और उनका पुतला दहन किया बता दे की वायरल ऑडियो के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। इसी के विरोध में अर्जुंदा बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया और विधायक के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं।