बांका: प्रो मध्य विद्यालय महेशाडीह मे अग्नि सुरक्षा काे लेकर छात्र-छात्राओं काे किया गया जागरूक,मॉकड्रिल कर बचाव की दी जानकारी
Banka, Banka | May 22, 2024 अग्नि सुरक्षा-सह- जनजागरूकता कार्यकम के तहत जिला अग्निशमन कार्यालय बांका के द्वारा बुधवार काे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो के आलावा विभिन्न प्रतिष्ठान एवं संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसी क्रम में प्रो मध्य विद्यालय महेशाडीह में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के बीच बिजली शॉर्ट-सर्किट चूल्हे की आग, गैस सिलेंडर की आग से बचाव की जानकारी दी गई।