बांका: बाटो व जाला गांव में पानी की किल्लत को देख बीपीआरओ से मिले जिप सदस्य, पानी की समस्या दुर करने की किया मांग
Banka, Banka | May 22, 2024 बाटो व जाला गांव में पानी की किल्लत को देख जिप सदस्य प्रीतम साह प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। जहां बीपीआरओ रौनक कुमार से मिलकर पानी की समस्या बताते हुए दूर करने की मांग की। जिप सदस्य ने बताया कि बाटो व जाला आदि गांव में पानी की भीषण समस्या है। खासकर कैथा व विरनौधा गांव में पानी की बिक्री की जा रही है। ऐसे में प्रशासन को अविलंब पानी की समस्या दूर करना चाहिए।