बांका: गोयड़ा गांव के पास बदुआ नदी में वीयर निर्माण कार्य को लेकर बांध देकर पानी किया अवरूद्ध, किसानो की फसल नही हो रही सिचाई
Banka, Banka | May 22, 2024 गोयड़ा गांव के पास बदुआ नदी में वीयर निर्माण कार्य को लेकर नदी में जेसीबी से बांध बनाकर पानी को ही अवरूद्ध कर दिया है। जिसके कारण किसानो की मुंग ,मकई आदि फसल की सिचाई नही हो पा रही है। जिससे किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि बांध देकर बदुआ नदी में पानी को अवरुद्ध करना संवेदक की मनमानी है। इसकी शिकायत जिला के अधिकारियों से की जाएगी।