आज़मगढ़: SPने ASPसे लेकर थानाध्यक्ष तक के कार्यों की समीक्षा कर दी रैंकिंग, प्रथम तीन थानाध्यक्ष को किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर एएसपी, सीओ से लेकर सभी थानाध्यक्ष के बीते जनवरी माह के कार्यों की समीक्षा की। तत्पश्चात थानों की मुल्यांकन प्रणाली के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारीगण को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सबसे बेहतर कार्य करनेवाले उप निरीक्षकों व आरक्षियों को भी सम्मानित किया ।