आज़मगढ़: ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा
ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी छः सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ऑल इंडिया आशा बहु कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति की जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संध्या सिंह ने कहा कि आशा बहु व आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।