डुमरा: डीएम का आदेश बेअसर! सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी ठप, डॉक्टर-नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी पर उठे सवाल
सीतामढ़ी में जिला पदाधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। इसका असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। आरोप है कि बायोमेट्रिक हाजिरी नियमित नहीं बनने के कारण कई चिकित्सा और नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी से गायब रहते हैं।