नवाबगंज: बिशुनपुर चौकी क्षेत्र में अवैध खनन जारी, लाखों का राजस्व हो रहा है नुकसान
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र की बिशुनपुर चौकी में अवैध खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। आरोप है कि रात होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं और पूरी रात मिट्टी-बालू का अवैध दोहन करते हैं।स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को इस अवैध खनन का मुख्य सरगना बताया है।ग्रामीणों का शुक्रवार करीब 10 बजे आरोप लगाया कि वह बिना किसी डर के लगातार इस कारोबार को अंजाम दे रहा है।