खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदाह चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई, जिसमें जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद हालत स्थिर है। पीड़ित ने तहरीर दी है, पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।