हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर निष्क्रिय पदाधिकारियों की कुर्सी पर संकट, जिलाध्यक्ष ने कहा- काम नहीं तो पद भी नहीं
जिला कांग्रेस की नई टीम के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को खुली चेतावनी दे डाली। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मक्कासर ने साफ कहा कि पार्टी में पद लेकर बैठने वालों को अब काम करके दिखाना होगा। संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों से दूरी बनाने वाले पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी जा सकती है।