बहराइच: गेन्दघर मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने की शिरकत, शिविर को बताया जन उपयोगी
गेंदघर मैदान में आयोजित वृहद चिकित्सा शिविर में 58 मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सतीश चंद्र शर्मा ने शिरकत की। राज्य मंत्री ने कहा कि यह चिकित्सा शिविर जन उपयोगी है जिसमें लोगों का निशुल्क उपचार किया गया है।