पाटन: ग्राम कुंवरपुर बजरंगगढ़ में करंट की चपेट में आया मजदूर गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि पाटन की ग्राम कुंवरपुर बजरंगगढ़ में एक मजदूर को बिजली के पोल पर चढ़ने के दौरान करंट लगा और उसे उसके साथी पाटन अस्पताल इलाज के लिए लाये जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर निजी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया एडिशनल एसपी का कहना है कि मजदूर के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।