राठ: राठ में रोहित का शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार, पत्नी से विवाद पर लाइव वीडियो बनाकर लगाई थी फांसी
Rath, Hamirpur | Aug 5, 2026 राठ कस्बे के फरसौलियाना इलाके के निवासी रोहित नाम के एक युवक ने बीते 3 दिन पहले पत्नी नंदिनी से फोन पर हुए विवाद के बाद बेंगलुरु में अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक रोहित ने फांसी लगाने का लाइव वीडियो बनाकर अपनी पत्नी नंदिनी के मोबाइल पर व्हाट्सएप में भी भेजा था। आज बुधवार को रोहित का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।