मांडर: विश्व पर्यावरण दिवस पर भारथी कॉलेज में वृक्षारोपण, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Mandar, Ranchi | Jun 5, 2026 मांडर स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर, डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक राज जायसवाल एवं शिक्षकों ने पौधारोपण कर किया...