दतिया नगर: होलीक्रॉस आश्रम स्कूल के पास से बुजुर्ग दंपत्ति रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर लापता
नगर के होलीक्रॉस आश्रम स्कूल के पास पुराने फिल्टर के नजदीक रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति घर से रिस्तेदार क़े घर ग्वालियर जाने क़ी कहकर लापता हो गए जिससे घर में हड़कंप मच गया .बुजुर्ग दम्पत्ति के पुत्र ने पहले आसपास में खोजबीन की जब कुछ भी पता नहीं चला तो कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है । पंकज वाल्मीकि पिता लक्ष्मण वाल्मीकि क़ी सूचना पर गुमशुदगी दर्ज क़ी गई ।