तानसेन: पारिवारिक विवाद में दांतों से काटी उंगली, आरोपी फरार
पड़ाव थाना क्षेत्र के महलगांव फूलबाग इलाके में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक की दांतों से काटकर मध्यमा उंगली अलग कर दी गई।इससे पहले फरियादी संतोष चौकोटिया के साथ जमकर मारपीट की गई थी बाद में किसी तरह आरोपी संजीत चौकोटिया से बचाने संतोष का भाई गौरव और पत्नी निशा आ गई जिन्होंने बीच बचाव कराया।