तिल्दा: नीलजा मोड सारागांव के पास चाकू दिखाकर एक व्यक्ति से लूटपाट, खरोरा पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tilda, Raipur | May 16, 2026 ग्राम पवनी निवासी एक प्रार्थी ने खरोरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि वह नीलजा मोड सारागांव के पास रुककर पेशाब कर रहा था तभी एक दोपहिया वाहन में दो अज्ञात व्यक्ति आय और प्रार्थी को गाली गलौज कर चाकू दिखाकर डरा धमकाकर दो मोबाइल फोन एवं नगद रुपए लूटकर फरार हो गए खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है