मुरैना नगर: विवेकानंद कॉलोनी में स्टे ऑर्डर ने रोकी पोकलेन की दहाड़,अतिक्रमण तोड़ने पहुंची निगम टीम लौटी खाली हाथ,वीडियो हुए वायरल।
मुरैना शहर की विवेकानंद कॉलोनी में बुधवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को उस समय लौटना पड़ा,जब कार्रवाई शुरू होने से पहले मकान मालिक हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर लेकर पहुंच गया। पोकलेन और पुलिस बल मौके पर मौजूद थे,लेकिन आदेश दिखते ही कार्रवाई रोक दी गई और लौट आई।घटना के वीडियो आज àसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,लोगों में इसकी खूब चर्चा है।