जगदलपुर: कमिश्नर बस्तर ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना क्षेत्रों में सेचुरेशन मोड पर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। साथ ही मैदानी अमले की मुख्यालय में उपलब्धता सहित आसानी से लोक सेवाएं प्रदाय करने पर जोर दिया। वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिए।