नदबई: नदबई में 106 प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान, शिक्षित संगठित संघर्ष समिति का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह
नदबई में शिक्षित संगठित संघर्ष समिति द्वारा डहरा रोड स्थित एक मैरिज होम में पांचवें प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 106 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।