बिंदकी: बिंदौर गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौर गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला लक्ष्मीनिया देवी पत्नी स्वर्गीय कालीचरन का शव गुरुवार की सुबह घर के ऊपर छत में पीपल के पेड़ की डाली में दुपट्टा से फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। मृतक महिला की बहू ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे शव को पीएम के लिए भेजा।