गुलाबगंज: 15 दिनो से चले आ रहे सैफ क्लिक 2.0 अभियान मे गुलाबगंज-विदिशा सहित जिले भर में 100000 से ज्यादा लोगो को किया गया जागरूक
विदिशा पुलिस द्वारा गुलाबगंज विदिशा गंजबासौदा और पूरे जिले में सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया जा रहा था, बुधवार शाम 6 बजे तक सभी जगह पर पुलिस द्वारा एक लाख से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जानकारी शपथ भी दिलाई, एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि इस दौरान स्कूल कॉलेज संस्थान बाजार हाट बाजार सहित अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।