खंडवा नगर: अवैध चर्बी गोदाम: सरकारी नमक के सप्लायर्स की तलाश, निगम ने भवन स्वामियों को दिया नोटिस
इमलीपुरा के रहवासी क्षेत्र में तीन साल से हिमालय हाइड्स ऑइल ट्रेडर्स नामक कंपनी की आड़ में जानवरों की चर्बी और हड्डी-खाल का अवैध व्यापार पर जिला प्रशासन-नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई शुक्रवार को की थी। अब प्रशासन चर्बी गोदाम में सरकारी नमक के सप्लायर्स की तलाश कर रही है। जबकि पुलिस आरोपियों के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।