तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिज़ ने शादी के मंडप में घुसकर मारपीट कर जेवर लूटने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस शादी के मंडप में घुस मारपीट कर जेवर लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ब्रह्मटोला का सोनू कुमार,बबलू कुमार,नीतीश कुमार व बिक्की कुमार शामिल है। मामले में मोतीलाल साह ने इन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। बाकी आरोपियो की पुलिज़ तलाश कर रही है।