तुरकौलिया: तुरकौलिया बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने को लेकर चलाया अभियान, 5 पर हुआ केस दर्ज
बिजली विभाग चोरी कर बिजली जलाने वालों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में तुरकौलिया बिजली विभाग ने मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में छापेमारी किया। छापेमारी में मीटर बाईपास कर बिजली जलाते पांच लोगों को पकड़ा गया। विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि सूचना पर छापेमारी के दौरान पांच लोगों को चोरी कर बिजली जलाते पकड़ा गया। जिन लोगों पर केस किया गया है।