तुरकौलिया: गोबिनापुर में बिजली के काम करते समय विद्युत स्पर्शाघात से सेमरा के 25 वर्षीय युवक की हुई मौत
गोबिनापुर में बिजली का काम करते समय विद्युत स्पर्शाघात से सेमरा के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान सेमरा निवासी जनक साह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। मृत युवक बिजली का काम करता था। घटना के समय गोबिनापुर में किसी के घर मे बिजली का काम कर रहा था। तभी विद्युत के सम्पर्क में आ गया,झाना उसकी मौत घटनास्थल पर हीं हो गई।