तुरकौलिया: तुरकौलिया एसबीआई से पैसा निकाल समान खरीदने गई महिला के झोला से उचक्कों ने उड़ाए ₹47,500,पुलिस से की शिकायत
तुरकौलिया एसबीआई से पैसा निकाल समान खरीदने गई महिला के झोला से उचक्कों ने उड़ाए 47 हजार 5 सौ रुपये। पीडित महिला परशुरामपुर के जितेंद्र पासवान की पत्नी ज्ञानती देवी है। जो बैंक से पैसा निकाल किराना दुकान में समान खरीदने गई। तभी उचक्के उसका झोला काट कर पैसे लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों की पहचान करने में जुटी है।