तुरकौलिया: तुरकौलिया के मठवा में आग से एक व्यक्ति का घर जलने से ₹75 हजार की संपती जलकर खाक हुआ
तुरकौलिया के मठवा में आग से एक व्यक्ति के घर का 75 हजार रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। घटना के बारे में पीड़ित मेहंदी हसन ने बताया कि उसके घर मे बीती रात अचानक आग लग गई। आग की उठ रही लपटों को देख ग्रामीण डर गए। अग्निशमन टीम को सूचना दी गई। टीम पहुंचती तब तक घर जल चुका था। मामले को लेकर पीड़ित स्थानीय थाना व अंचल कार्यालय में सनहा दर्ज कराएगा।