बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना को लेकर बैठक आयोजित, कई निर्देश जारी
कारगिल भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता नमामि गंगे परियोजना तथा जिला गंगा समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में नमामि गंगे के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं, गंगा घाटों की स्वच्छता व्यवस्था तथा आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी.