जैसलमेर में बाड़ेबंदी के बीच कांग्रेस प्रत्याशियों का डांस : कालबेलिया कलाकारों संग थिरके, 10 सितंबर को जैसलमेर लेकर गए थे प्रत्याशियों को। नगर परिषद चुनाव के परिणाम से पहले जैसलमेर में बाड़ेबंदी में रखे गए जालोर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रत्याशी डीजे की धुन पर नाचते और कालबेलिया कलाकारों के साथ आनंद लेते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को 10 सितंबर को बस से जैसलमेर भेज दिया था। शनिवार शाम का वीडियो अब सामने आया है। इसमें प्रत्याशी 'नाचेगी छोरी नाचेगी' सहित अन्य गीतों पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं।
Jalor, Jalor | Sep 13, 2026