सिकटी: सिकटी में चाकचौबंद सुरक्षा के बीच होली पर्व और जुम्मे की नमाज अदा की गई, पुलिस व एसएसबी रहे मुस्तैद
Sikti, Araria | Mar 14, 2025 शुक्रवार को प्रखंड के अलग अलग गांवों में शांति व सोहार्दपूर्ण वातावरण में होली और जुम्मा की नमाज़ अदा की गई इस दौरान पुलिस प्रशासन का चाकचौबंद सुरक्षा दिखने को मिला। दरअसल साल 2025 में एक साथ रमज़ान में जुम्मा और होली का त्योहार होने से पुलिस प्रशासन के लिए चुनोति भरा था। पुलिस प्रशासन इस चुनौती को सुविकारते हुए मुस्तेदी से अपना फर्ज को अंजाम दिया.