सिकटी: सुंदरनाथ धाम में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय मंडल ने बढ़ता बजट, बढ़ता बिहार को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Sikti, Araria | Mar 10, 2025 सुंदरनाथ धाम परिसर स्थित कार्यालय में रविवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 'बढ़ता बजट, बढ़ता बिहार, नई दिशा, नया दौर, सुशासन समृद्धि की ओर' विषय पर जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल को सुंदरनाथ धाम की तस्वीर देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है।