आपसी कहासुनी में युवक के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में 1 नाबालिग सहित 3 आरोपी काबू।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 8 जुलाई । 5 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह गांव खेड़ा खुरमपुर,गुरुग्राम का रहने वाला है। 3 जुलाई की रात को इसका चाचा रमेश इनके घर के पास खेत में गया तो वहां पर मनीष व उसके अन्य साथी तार काटकर भैंस चुराने कोशिश कर रहे थे। जब इसके चाचा ने इसका विरोध किया तो इसके चाचा के साथ झगड़ा किया। इसके बाद ये मनीष को समझने के लिए उसके घर पर गए जहां पर मनीष ने इनके साथ फिर से झगड़ा किया और मारपीट की। 4 जुलाई को मनीष अपने साथियों के साथ फाजिलपुर रोड फरुखनगर पर स्थित इनके होटल पर आया तथा इसके साथ मारपीट की जिसमें इसको गंभीर चोट आई। प्राप्त शिकायत फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्रबंधक थाना फर्रूखनगर, गुरुग्राम व अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 1 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को 8 जुलाई को काबू किया। आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ बच्ची (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव खेड़ा खुर्रमपुर,गुरुग्राम व अनिल (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव जहदपुर जिला झज्जर, हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस जांच व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी मनीष फर्रुखनगर में प्राइवेट कंपनी में काम करता है तथा आरोपी अनिल ने होम्योपैथी में डिप्लोमा किया हुआ है। 3 जुलाई की रात को मनीष अपने अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर के पास शराब पी रहा था। इसी बात को लेकर शिकायतकर्ता के चाचा तथा उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष मनीष को समझाने गए तो वहां पर भी इनका आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद मनीष ने 4 जुलाई को योजना बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी मनीष व अनिल पर शस्त्र अधिनियम के तहत एक अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित है।
आरोपियों आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।