उतरौला: फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी नई दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का फर्जी बैनामा करने वाले पति-पत्नी को थाना उतरौला पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।