मोहनलालगंज: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के खुजौली गांव में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान गणेशखेड़ा निवासी गुड़िया के रूप में हुई, जिसके दो छोटे बच्चे हैं। मृतका के भाई हिमांशु ने आरोप लगाया कि बहन की हत्या उसके पति छोटू और देवर सुनील ने की है