मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने हमलावर टाइगर का किया रेस्क्यू, सुबह एक व्यक्ति को उतारा था मौत के घाट
Manpur, Umaria | Jun 25, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने पनपथा परिक्षेत्र के पलझा उत्तर बीट के जंगल मे चंसुरा निवासी व्यक्ति पर हमला कर मौत के घाट उतारने वाले टाइगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।रेस्क्यू किए गए टाईगर को विभागीय अधिकारियों एवं वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में विशेष रेस्क्यू वाहन के माध्यम से सुरक्षित रूप से बहेरहा इनक्लोजर पहुंचाया गया है।