बाढ़: बाढ़ में महिलाओं ने वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया
Barh, Patna | May 16, 2026 वट सावित्री व्रत बाढ़ में महिलाओं ने धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाएं सुबह 10 बजे बाबा उमानाथ घाट पर गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। उसके बाद वट सावित्री की पूजा की। महिलाओं तथा पुजारियों ने कहा कि यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है। इस दिन महिलाएं दिन भर उपवास रखती है। यह व्रत ज्येष्ठ माह के अमावस्या को मनाया जाता है।