किरनापुर: जल गंगा संवर्धन अभियान: मौदा में पेयजल गुणवत्ता परीक्षण व स्वच्छता अभियान चलाया गया
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड किरनापुर के ग्राम मौदा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बालाघाट द्वारा विभिन्न जनजागरूकता एवं पेयजल गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत, स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों में फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता का मौके पर ही परीक्षण