हमीरपुर: ललपुरा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिलास्तरीय समाधान दिवस में पहुंचकर सुनी समस्याएं
थाना ललपुरा में आयोजित जिलास्तरीय "थाना समाधान दिवस" पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान विशेष रूप से जमीनी विवादों एवं राजस्व संबंधी