घाघरा: मनातू गांव में तेज हवा से जलमिनार का सोलर प्लेट गिरा, वृद्ध व्यक्ति घायल
Ghaghra, Gumla | Mar 20, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में तेज हवा बारिश में सोलर जलमिनार सोलर प्लेट गिर गया। जिससे मनातू ग्राम निवासी रति उरांव लगभग 60 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।