भादरा: गांव नेठराना के बालक अभिषेक शर्मा हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी टीम का किया गया गठन
भादरा, 6 जून । गांव नेठराना निवासी 10 वर्षीय बालक अभिषेक शर्मा की गत 10 फरवरी को हुई हत्या के मामले की जांच को तेज करते हुए पुलिस विभाग ने विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस महानिरीक्षक, के निर्देश पर गोगामेड़ी पुलिस थाना में दर्ज हत्याकांड के मामले में पुलिस उप अधीक्षक एससी,एसटी सैल हनुमानगढ़ करण सिंह को अनुसंधान अधिकारी नियुक्त किया है।