मानपुर: ग्राम बेल्दी में सुरेश पंडा नौतपा में जनकल्याण व विश्व शांति के लिए कर रहे अग्नि तपस्या
Manpur, Umaria | Jun 2, 2026 विकासखंड मानपुर अंतर्गत ग्राम बेल्दी मे साधक सुरेश पंडा नौतपा के भीषण गर्मी के बीच कठोर अग्नि तपस्या कर रहे हैं।सनातन परंपरा मे अग्नि तपस्या को एक कठिन आध्यात्मिक साधना माना जाता है जिसमे साधक धधकती आग के सामने धूप मे बैठकर तप करता है।साधक सुरेश पंडा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनकल्याण,प्रकृति संरक्षण और विश्व शांति के लिए यह तपस्या कर रहे हैं।