झालरापाटन: भवानी मंडी के निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, परिजनों ने झालावाड़ के जनाना अस्पताल में किया हंगामा
झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल में देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब एक गर्भवती महिला और उसके नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने भवानी मंडी के शील अस्पताल के संचालकों पर उपचार में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक परिजनों की समझाइए करती रही, शुक्रवार सुबह शव का पीएम करवाया जाएगा।