महरौनी: महरौनी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई केवट जयंती, शोभायात्रा में सैकड़ों सजातीय बंधु हुए सम्मिलित
नगर में भक्त केवट जयंती समारोह हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सकल रैकवार केवट निषाद मछुआ समुदाय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर नगर के सद्भावना मंच पर भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। वहीं पूरे दिन वैदिक मंत्रोचार के बीच विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे।