महोबा: महोबा के बजरिया मुहाल में जहर सेवन से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी 36 वर्षीय संगीता ने रविवार समय तकरीबन डेढ़ बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर जेठ राधेश्याम द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।