राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने माँ बगलामुखी के दर्शन किये
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बुधवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर पहुंचकर माँँ बगुलामुखी के दर्शन किये। राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने सपिरवार विधि-विधान से माता बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जनपद नलखेड़ा, श्री अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#agarmalwa
#Nalkheda
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026