बीना: सिविल अस्पताल में 40 वर्षीय यात्री की मौत, पुलिस ने की पहचान और कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Apr 12, 2025 40 वर्षीय राजेश पिता बलराम वर्मा निवासी रुद्रपुर उत्तर जो 9 अप्रैल को लोकमान्य तिलक से गोरखपुर की यात्रा कर रहे थे। जिन्हें जीआरपी ने बेहोशी हालत में ट्रेन से उतारा और सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया। लेकिन उपचार के दौरान 10 अप्रैल को यात्री की मौत हो गई। जीआरपी के द्वारा मृतक यात्री के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया है।