बीना: ग्राम रामपुर में मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत, थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
Bina, Sagar | Apr 11, 2025 40 वर्षीय रामदयाल पिता पूरन अहिरवार निवासी रामपुर गुरुवार की दोपहर जा रहा था तभी गांव में जेसीबी से दीवार गिरने के दौरान व्यक्ति के ऊपर दीवार गिर गई। व्यक्ति को गंभीर हालत में परिजन सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है।