बीना: कुरवाई रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bina, Sagar | Apr 11, 2025 65 वर्षीय रघुवीर पिता दिनेश प्रजापति निवासी इंदिरा गांधी वार्ड जो शुक्रवार करीब 12:30 बजे गांव से घर बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर घायल का उपचार जारी है।